Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
छत्तीसगढ़दुर्ग

सांसद विजय बघेल को दोबारा मिला मौका, छत्तीसगढ़ की दुर्ग सीट से बनाए गए लोकसभा प्रत्याशी

दुर्ग। लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने छत्तीसगढ़ की दुर्ग सीट से वर्तमान सांसद विजय बघेल को दूसरी बार टिकट दिया है। 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने पौने चार लाख वोटों से रिकार्ड जीत दर्ज की थी। बीएसपी में कर्मचारी रहे विजय बघेल भाजपा में आने के पूर्व लंबे समय तक पाटन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रहे।

टिकट मिलने पर केंद्र का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि संगठन ने जो विश्वास मुझ पर जताया उसके लिए धन्यवाद। पिछली बार विपक्ष में रहते हुए 3 लाख 91 हजार से चुनाव जीते थे। इस बार जीत की मार्जिन को डबल करेंगे। साथ ही इस बार 11 लोकसभा सीटों पर भाजपा का कब्जा होगा। कार्यकर्ताओं में विजय बघेल को टिकट मिलने के बाद खुशी का माहौल है हर कोई विजय बघेल से मिलकर उन्हें बधाई दे रहा है।

Related Articles

Back to top button