StateNewsदेश - विदेशमनोरंजन

‘रामायण’ के म्यूजिक राइट्स की बड़ी डील, 75 करोड़ में T-Series ने खरीदे

नई दिल्ली। रणबीर कपूर और यश स्टारर बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण’ एक बार फिर सुर्खियों में है। नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही इस माइथोलॉजिकल फिल्म के म्यूजिक राइट्स को लेकर बड़ी खबर सामने आई है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म के म्यूजिक राइट्स करीब ₹75 करोड़ में बेचे गए हैं। दावा किया जा रहा है कि यह डील मशहूर म्यूजिक कंपनी T-Series के साथ हुई है। हालांकि, मेकर्स की ओर से अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

T-Series के पास होंगे गानों के राइट्स

पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार, ‘रामायण पार्ट-1’ के म्यूजिक राइट्स T-Series ने खरीदे हैं। ऐसे में फिल्म के गानों को बड़े स्तर पर प्रमोट करने और दर्शकों तक पहुंचाने की जिम्मेदारी भी कंपनी के पास रह सकती है। T-Series देश की प्रमुख म्यूजिक कंपनियों में शामिल है और उसके YouTube चैनल पर करोड़ों सब्सक्राइबर्स हैं।

खास बात यह है कि इससे पहले ओम राउत की ‘आदिपुरुष’ के म्यूजिक राइट्स भी T-Series के पास थे। अब ‘रामायण’ जैसी बड़े बजट की फिल्म से भी कंपनी को काफी उम्मीदें हैं।

4,000 करोड़ के बजट में बन रही फिल्म

‘रामायण’ को भारतीय सिनेमा की सबसे महंगी फिल्मों में से एक बताया जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म का कुल बजट करीब ₹4,000 करोड़ है। इसमें रणबीर कपूर भगवान राम और यश रावण की भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म में साई पल्लवी, रवि दुबे और अन्य कलाकार भी अहम भूमिकाओं में हैं।

30 जुलाई को आएगा ट्रेलर

फिल्म के ट्रेलर को लेकर भी दर्शकों का इंतजार जल्द खत्म होने वाला है। पहले ट्रेलर 24 जुलाई को रिलीज होने की चर्चा थी, लेकिन जंतर-मंतर पर छात्र आंदोलन के चलते इसे टाल दिया गया।

अब रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘रामायण’ का ट्रेलर 30 जुलाई 2026 को रिलीज किया जाएगा। फिल्म के मेकर्स की ओर से म्यूजिक राइट्स की ₹75 करोड़ की डील की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।

Related Articles

Back to top button