StateNewsकमर्शियलदेश - विदेश

सोना 2,000 और चांदी 7,000 सस्ती: फेड के फैसले से पहले कमजोर हुई कीमतें, जानें जयपुर में आज के भाव

जयपुर। अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों को लेकर अनिश्चितता के बीच सुरक्षित निवेश के लिए सोने-चांदी की मांग कमजोर हुई है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतों में गिरावट का असर मंगलवार को जयपुर सर्राफा बाजार पर भी देखने को मिला। यहां सोना स्टैंडर्ड 2,000 रुपए और 22 कैरेट जेवराती सोना 1,800 रुपए प्रति 10 ग्राम सस्ता हो गया।

वहीं, चांदी की कीमत में भी बड़ी गिरावट दर्ज की गई और यह 7,000 रुपए प्रति किलोग्राम नीचे आ गई।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने-चांदी पर दबाव बना हुआ है। अमेरिकी वायदा एक्सचेंज कॉमेक्स में अगस्त डिलीवरी का सोना 51.40 डॉलर की गिरावट के साथ 4,025.60 डॉलर प्रति आउंस पर कारोबार कर रहा था। सितंबर डिलीवरी की चांदी भी 1.462 डॉलर गिरकर 57.250 डॉलर प्रति आउंस पर पहुंच गई।

फेड के फैसले पर टिकी बाजार की नजर

कमोडिटी एनालिस्ट सौमिल गांधी के मुताबिक, आने वाले दिनों में सोने और चांदी की दिशा काफी हद तक अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दर संबंधी फैसले पर निर्भर करेगी।

फेड ब्याज दरों को फिलहाल स्थिर रख सकता है। ब्याज दरों में बदलाव की संभावना के बीच निवेशकों की रणनीति भी प्रभावित हो रही है, जिसका सीधा असर कीमती धातुओं की कीमतों पर दिखाई दे रहा है।

Related Articles

Back to top button