ChhattisgarhStateNewsछत्तीसगढ़

अकवान चक्रवात से फसल नुकसान पर किसानों को मिलेगी सहायता: CM साय बोले- सर्वे के बाद पात्र किसानों को देंगे मुआवजा, कलेक्टरों को दिए निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ में अकवान चक्रवात के कारण फसलों को हुए नुकसान पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किसानों को राहत का भरोसा दिया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार हर प्रभावित किसान के साथ खड़ी है। किसानों को चिंता करने की जरूरत नहीं है। फसल क्षति का सर्वे कराने के बाद सभी पात्र किसानों को नियमानुसार आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि चक्रवात से प्रभावित क्षेत्रों में फसलों को हुए नुकसान का आकलन कराने के लिए सभी जिला कलेक्टरों को निर्देश दिए गए हैं। सर्वेक्षण के आधार पर प्रभावित किसानों को राजस्व पुस्तक परिपत्र (आरबीसी) 6-4 के प्रावधानों के तहत पात्रतानुसार सहायता राशि दी जाएगी।

बीमित फसलों पर मिलेगा क्लेम

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि जिन किसानों ने अपनी फसलों का बीमा कराया है, उन्हें भी राहत दिलाने के लिए कार्रवाई की जाएगी। ऐसे किसानों को संबंधित फसल बीमा योजना के प्रावधानों के अनुसार पात्र बीमा दावा राशि उपलब्ध कराने की प्रक्रिया अपनाई जाएगी।

साय ने कहा कि राज्य सरकार प्रभावित किसानों को नियमानुसार सहायता देने के लिए सभी जरूरी कदम उठाएगी। प्रशासन को नुकसान का आकलन कर पात्र किसानों तक राहत पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं।

सर्वे के आधार पर तय होगी सहायता

चक्रवात के असर से जिन किसानों की फसलें प्रभावित हुई हैं, उन्हें सर्वेक्षण पूरा होने के बाद नुकसान के आकलन के मुताबिक सहायता मिलेगी। सरकार ने राजस्व नियमों और फसल बीमा योजना के तहत राहत देने का भरोसा दिलाया है। इससे प्रभावित किसानों को आर्थिक नुकसान की भरपाई में मदद मिलेगी।

Related Articles

Back to top button