ChhattisgarhStateNewsउत्तर प्रदेशछत्तीसगढ़देश - विदेश

सीएम योगी आदित्यनाथ की मां के निधन पर CM साय ने जताया शोक: बोले- मां का स्नेह और आशीर्वाद जीवन की सबसे बड़ी पूंजी, उनका जाना अपूरणीय क्षति

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी सावित्री देवी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदनाएं जताई हैं।

मुख्यमंत्री साय ने 20 नवंबर को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि मां का स्थान जीवन में सर्वोपरि होता है। एक पुत्र के लिए मां ही उसकी पूरी दुनिया होती है। मां का निस्वार्थ प्रेम, स्नेह और आशीर्वाद जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है। उनके जाने से जो खालीपन पैदा होता है, उसे कभी पूरा नहीं किया जा सकता।

योगी आदित्यनाथ और परिवार के प्रति जताई संवेदना

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि इस दुख की घड़ी में उनकी गहरी संवेदनाएं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनके शोकसंतप्त परिवार के साथ हैं। उन्होंने परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की।

साय ने बाबा केदारनाथ से दिवंगत सावित्री देवी की पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने की कामना की। साथ ही शोकाकुल परिजनों को संबल और धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की।

मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में मां के स्नेह और आशीर्वाद को जीवन की ऐसी पूंजी बताया, जिसकी भरपाई संभव नहीं है।

Related Articles

Back to top button