देश - विदेश

Glacier burst: भीषण तबाही से कांपा उत्तराखंड, 50 मजदूर लापता, बड़ा ग्लेशियर टूटने से अलर्ट

देहरादून। (Glacier burst) उत्तराखंड के चमोली जिले के जोशीमठ में रविवार की सुबह एक बड़ा ग्लेशियर टूट गया। ग्लेशियर के टूटने से तपोवन क्षेत्र स्थित ऋषि गंगा पावर प्रोजेक्ट का बांध टूटने से बड़ी तबाही की आशंका जताई जा रही है। इस घटना में करीब 50 लोग लापता बताए जा रहे हैं जिनके बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल सकी है।

(Glacier burst) वैसे अभी तक इस हादसे में कितनी क्षति हुई है। इसकी स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है। इस हादसे ने 2013 में हुए केदारनाथ हादसे की याद दिला दी है। (Glacier burst) उत्तराखंड के लोग आज भी उस हादसे को याद करके सिहर उठते हैं।

रैणी के पास हुए इस हादसे के बाद ऋषिकेश और हरिद्वार तक खतरा बढ़ गया है. इस कारण प्रशासन की ओर से अलर्ट जारी कर दिया गया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद प्रशासन कर्णप्रयाग का बाजार खाली कराने में जुट गया है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अपने ट्वीट में घटना की जानकारी देते हुए कहा है कि प्रशासन को राहत के कार्य में लगा दिया गया है।

Related Articles

Back to top button