GQ अवॉर्ड्स में कृति सेनन समेत बॉलीवुड सितारों का जलवा: मौनी रॉय ने रेड कार्पेट पर संभाली मंदिरा बेदी की ड्रेस, पंकज त्रिपाठी बने एक्टर ऑफ द ईयर

मुंबई। GQ इंडिया के मेन ऑफ द ईयर अवॉर्ड्स 2026 में गुरुवार को बॉलीवुड और मनोरंजन जगत की कई हस्तियां ग्लैमरस अंदाज में पहुंचीं।
मुंबई में आयोजित इस समारोह में कृति सेनन, मौनी रॉय, वामीका गब्बी, मंदिरा बेदी, करण जौहर, पंकज त्रिपाठी, विजय वर्मा और एआर रहमान समेत कई सेलिब्रिटीज ने रेड कार्पेट पर अपने स्टाइल से आकर्षित किया।

कृति सेनन डिजाइनर लेबल मिशो के क्रॉप्ड जैकेट और बैरल पैंट्स वाले आउटफिट में नजर आईं।

वहीं, वामीका गब्बी ने प्रिंटेड आउटफिट के साथ मिनिमल मेकअप रखा। सई मांजरेकर ग्रीन ड्रेस में दिखाई दीं।

पंकज त्रिपाठी मैरून डबल-ब्रेस्टेड सूट, ब्लैक टर्टलनेक और टिंटेड चश्मे में पहुंचे। एआर रहमान ब्लैक सूट और शाइनी एम्ब्रॉयडरी वाली जैकेट में दिखे। करण जौहर और विजय वर्मा भी ब्लैक आउटफिट में नजर आए।

मौनी रॉय के जेस्चर की सोशल मीडिया पर तारीफ
इवेंट के रेड कार्पेट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है। इसमें मौनी रॉय, मंदिरा बेदी की ड्रेस ठीक करने में मदद करती दिखाई दीं। दरअसल, मंदिरा के लंबे गाउन का ट्रेल और स्लिट ठीक नहीं था। ऐसे में मौनी ने झुककर उनकी ड्रेस संभाली।

मंदिरा गोल्डन कोर्सेट और हाई स्लिट वाले ब्लैक गाउन में थीं, जबकि मौनी सिल्वर-व्हाइट सीक्विन मिनी ड्रेस में नजर आईं। लोगों ने मौनी के इस व्यवहार की तारीफ की।

इन सितारों को मिले अवॉर्ड
GQ की आधिकारिक सूची के मुताबिक, एआर रहमान को आइकन ऑफ द ईयर, करण जौहर को मीडिया पर्सनैलिटी ऑफ द ईयर और कृति सेनन को मल्टी-हाइफनेट ऑफ द ईयर चुना गया। पंकज त्रिपाठी को एक्टर ऑफ द ईयर और वामीका गब्बी को एक्सीलेंस इन एक्टिंग का सम्मान मिला। वहीं, वेदांग रैना को ब्रेकथ्रू टैलेंट अवॉर्ड दिया गया।





