मनोरंजन

Priyanka बनी मां, 3 साल बाद घर आया नन्हा मेहमान, सेलेब्स ने दी बधाईयां

मुंबई। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास आखिरकार  माता पिता बन गए हैं। 21 जनवरी को, प्रियंका और निक ने सोशल मीडिया पर इस खबर की घोषणा की। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक के स्टार्स प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस को बधाईयां दे रहे हैं. सभी इस बात से खुश हैं कि प्रियंका और निक का सपना पूरा हो गया है. दोनों आखिरकार मां-बाप बन ही गए. प्रियंका ने बच्चे के आगमन की खबर देते हुए एक बयान जारी किया है. इसमें उन्होंने लिखा, ”हम यह बताते हुए बेहद खुश हैं कि हमारे घर सरोगेट के जरिए बेबी आया है. हम अपने परिवार पर इस स्पेशल समय में फोकस करने के लिए प्राइवेसी चाहते हैं. शुक्रिया.” इस खबर के बाद सेलेब्स उन्हे बधाई दे रहे हैं।

प्रियंका के घर आई बेटी?

निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा शुरुआत से ही बच्चों के बारे में बात करते आए हैं. प्रियंका ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में कहा था कि वह भविष्य में बच्चे जरूर चाहेंगी. उनके पति निक जोनस को भी बच्चों से बेहद प्यार है. दोनों अपना परिवार शुरू करना चाहते हैं. और अब दोनों की जिंदगी में नन्हा मेहमान आ गया है. खबर है कि प्रियंका और निक को बेटी हुई है. हालांकि अभी इस बात की पुष्टि नहीं की गई है. बधाई हो प्रियंका और निक!!!

Related Articles

Back to top button