रायपुर

AIIMS प्रबंधन ने शुरू की अपनी ओ.पी.डी. सेवाएं, संसदीय सचिव विकास उपाध्याय ने की थी पहल, मरीजों को फिर से मिलेगा बेहतर उपचार सुविधा

रायपुर। संसदीय सचिव एवं रायपुर पश्चिम के विधायक विकास उपाध्याय (Parliamentary Secretary and Raipur West MLA Vikas Upadhyay)  के सुझाव पर अमल करते हुए एम्स प्रबंधन ने अपनी ओ.पी.डी. सेवाएं प्रारंभ कर दी है। विधायक उपाध्याय आज सुबह शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गिरीश दुबे (City District Congress Committee President Girish Dubey) के साथ एम्स पहुंचे तथा ओ.पी.डी. सेवाओं का प्रत्यक्ष जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने ओपीडी के चिकित्सकों से चर्चा की एवं यहां उपचार के लिए आए मरीजों एवं उनके परिजनों का हाल-चाल जाना।

ज्ञात हो कि कुछ दिनों पूर्व ही संसदीय सचिव एवं विधायक उपाध्याय ने प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव (Health Minister T.S. Singhdev) एवं एम्स के निदेशक डॉक्टर नितिन एम. नागरकर (Dr. Nitin M. Nagarkar, Director of AIIMS) से चर्चा कर आम जनों की सुविधा का ध्यान रखते हुए एम्स, मेकाहारा, जिला चिकित्सालय तथा शासकीय आयुर्वेदिक कालेज सहित अन्य शासकीय अस्पतालों में ओपीडी सेवाएं प्रारंभ किए जाने हेतु अपना महत्वपूर्ण सुझाव रखा था, इसी सुझाव पर अमल करते हुए ऐम्स प्रबंधन ने अपनी ओ.पी.डी. सेवाएं आमजनों के सुविधा के लिए प्रारंभ कर दिया है। विधायक उपाध्याय ने आज सुबह एम्स पहुंचकर ओ.पी.डी. सेवाओं का प्रत्यक्ष जायजा लिया इस दौरान उन्होंने यहां उपचार उपचार के लिए आने वाले मरीजों के रजिस्ट्रेशन से लेकर उपचार तक की समस्त प्रक्रियाओं को देखा।

उपाध्याय ने ओ.पी.डी. में रजिस्ट्रेशन काउंटर में मरीजों के पंजीयन प्रक्रिया को और सरल करने कहा।  इसके पश्चात उन्होंने ऑंकोलॉजी एवं ई.एन. टी. डिपार्टमेंट का भी निरीक्षण किया तथा चिकित्सकों से चर्चा की। एम्स में ओपीडी सेवाओं के पुनः प्रारंभ होने से नागरिकों को अब उपचार के लिए निजी अस्पतालों के चक्कर नही काटने पड़ेंगे, एम्स में ओ.पी.डी. शुरू होने से न केवल क्षेत्र के लोगो को बल्कि राजधानी रायपुर सहित आसपास के जिलों के नागरिकों को भी अब पुनः बेहतर चिकित्सा सुविधा  उपलब्ध हो रही है।

Related Articles

Back to top button