देश - विदेशक्राईम

मियां-बीवी की तू-तू, मैं-मैं के बीच कुत्ता आया! जानिए क्या है पूरा मामला

आगरा

अक्सर पति, पत्नी और वो का किस्सा तो सुना होगा, लेकिन तब क्या हो जब इस रिश्ते के बीच कोई तीसरा शख्स नहीं बल्कि एक जानवर आ जाए, वो भी कुत्ता। सुनकर थोड़ा अजीब लगा न। लेकिन ये सच है यूपी के आगरा जिले से ऐसा ही एक वाकया सामने आया है, जहां पति-पत्नी के रिश्ते के बीच कुत्ता आ गया। कुत्ते के बर्तन साफ करने को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि महिला सब कुछ छोड़कर अपने मायके चली गई। जहां तक जानकारी मिल रही है, पति, पत्नी व कुत्ता का विवाद थाने पहुंच चुका है। दोनों की पुलिस काउंसलिंग करवा रही है। जहां से मामले को परिवार परामर्श केंद्र ट्रांसफर कर दिया गया है। ये झगड़ा अब थाने तक पहुंच चुका है। पुलिस दोनों की काउंसलिंग करवा रही है। मामला परिवार परामर्श केंद्र में ट्रांसफर कर दिया गया है। परामर्श केंद्र अधिकारियों ने दंपति को अगली तरीख दी है। अभी तक मामला सेटल नहीं हुआ है।

दरअसल, 2022 में आगरा की रहने वाली युवती की शादी दिल्ली के रहने वाले युवक से हुई। युवक को कुत्ते पालने का शौक है। उसके घर में विदेशी डॉग है। वो शादी से पहले से ही कुत्ते पाल रहा है। ये बात युवक की पत्नी को पंसद नहीं आ रही थी। दोनों के बीच इस बात को लेकर तू-तू, मैं-मैं होती रहती थी।

हालत ये है कि ऑफिस से आने के बाद युवक अपने पालतू कुत्ते को समय देता था। एक दिन युवक ऑफिस से लेट घर आया और पत्नी से कुत्ते के बर्तन को साफ करने को कहा लेकिन पत्नी ने साफ मना कर दिया। इस बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हो गया। बात इतनी बढ़ गई कि महिला नाराज हो कर आगरा अपने मायके वापस आ गई। वो पिछले दो महीने से यहीं रह रही है। जब दोनों में बात नहीं बनी तो महिला ने थाने में अपने पति के खिलाफ शिकायत दे दी। अब पुलिस भी परेशान है कि करे तो क्या? कुत्ते को लेकर हुए विवाद के बाद अब काउंसलिंग ही सहारा बचा है। अब देखना ये है कि कुत्ते को लेकर पति-पत्नी के बीच छिड़ी लड़ाई क्या काउंसलिंग से हल होगी?

Related Articles

Back to top button