राज्यपाल रमेन डेका से मिले महाराजा कमल चंद्र भंज देव

बस्तर दशहरा के प्रमुख आयोजनों में शामिल होने राज्यपाल को दिया निमंत्रण
रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका से मंगलवार को लोक भवन में बस्तर राज परिवार के माटी पुजारी एवं रथपति महाराजा कमल चंद्र भंज देव ने सौजन्य भेंट की। इस दौरान उन्होंने राज्यपाल को बस्तर के प्रसिद्ध ऐतिहासिक दशहरा उत्सव में शामिल होने का निमंत्रण दिया।
महाराजा भंज देव ने राज्यपाल को दशहरा उत्सव के तहत आयोजित होने वाले महाराजा नवाखाई और महाराजा बाहर रहनी कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने बस्तर दशहरा से जुड़ी धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं के साथ उत्सव के विभिन्न आयोजनों की जानकारी भी राज्यपाल को दी।
राज्यपाल रमेन डेका ने निमंत्रण के लिए महाराजा का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि बस्तर दशहरा छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा और लोक आस्था का महत्वपूर्ण प्रतीक है। इसकी विशिष्ट धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराएं प्रदेश की विरासत को अलग पहचान देती हैं।
उन्होंने कहा कि बस्तर दशहरा की परंपराएं पीढ़ियों से चली आ रही हैं और यह उत्सव छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विविधता को दर्शाता है। राज्यपाल ने आयोजन के लिए शुभकामनाएं भी दीं।





