StateNewsदेश - विदेश

SIR के विरोध में 19 दल सड़क पर, चुनाव आयोग तक निकलेगा मार्च

दिल्ली। स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के विरोध और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर INDIA ब्लॉक के 19 विपक्षी दल मंगलवार को दिल्ली में ‘सेव डेमोक्रेसी मार्च’ निकाल रहे हैं। विपक्षी सांसद संसद क्षेत्र से चुनाव आयोग मुख्यालय तक करीब 3 किलोमीटर पैदल मार्च करेंगे। प्रदर्शन को देखते हुए संसद मार्ग, विजय चौक, जंतर-मंतर और चुनाव आयोग के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस और रैपिड एक्शन फोर्स के जवान तैनात किए गए हैं।

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव भी मार्च में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंच गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग सिर्फ भाजपा के लिए काम कर रहा है। RJD सांसद मनोज झा ने कहा कि ज्ञानेश कुमार की अध्यक्षता में निष्पक्ष चुनाव संभव नहीं हैं। TMC सांसद कल्याण बनर्जी ने भी CEC के इस्तीफे की मांग की।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने SIR को लेकर तीन मांगें रखी हैं। इनमें ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा, SIR को रद्द करना और चुनाव में बैलेट पेपर की वापसी शामिल है। खड़गे ने दावा किया है कि SIR के चलते 13 करोड़ मतदाताओं के नाम काटे गए हैं। विपक्षी दलों का कहना है कि मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने और सुधार की प्रक्रिया पारदर्शी होनी चाहिए।

विपक्षी दलों ने 30 सितंबर की बैठक में पांच प्रमुख मांगें रखी थीं। इनमें CEC के इस्तीफे के साथ मतदाता सूची में पारदर्शिता, SIR के बाद नाम हटाने पर रोक, EVM की जगह बैलेट पेपर और विपक्षी दलों की एकजुटता शामिल है।

इससे पहले 11 अगस्त 2025 को भी INDIA गठबंधन के सांसदों ने संसद भवन से चुनाव आयोग कार्यालय तक मार्च निकाला था। उस प्रदर्शन में राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे और शरद पवार समेत 25 विपक्षी दल शामिल हुए थे।

Related Articles

Back to top button