Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
Uncategorized

Corona की बेकाबू रफ्तार! स्वास्थ्य मंत्री ने प्रेसवार्ता में जाहिर की चिंता, कहा- लॉकडाउन पर कलेक्टर जल्द लें फैसला

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना (Corona) बेकाबू हो चुका है। बीते 24 घंटे में 9921 नए मरीज सामने आए है। जो कि अब तक की सबसे अधिक आंकड़ा है। कोरोना के बढ़ते मामलों ने शासन  और प्रशासन के माथे पर चिंता की लकीर खीच दी है।

बेकाबू होते कोरोना(Corona)  पर स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने चिंता जाहिर करते हुए कलेक्टरों को जल्द से जल्द से लॉकडाउन लगाने का निर्णय लेना चाहिए। उन्होंने प्रेसवार्ता में कहा कि मुख्यमंत्री ने कलेक्टर्स को लॉकडाउन का अधिकार दिया है। (Corona) जिस पर जल्द निर्णय लेना चाहिए। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जल्द फैसला लें।

मंत्री सिंहदेव ने कहा कि मैं पिछले 10 दिन से कह रहा हूं, इस स्थिति की गंभीरता को समझनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने कलेक्टरों को लॉकडाउन के निर्देश दिए हैं। उन्हें इस संबंध में जल्द निर्णय लेना चाहिए। देर होती जा रही है और देर ज्यादा नहीं करनी चाहिए।

स्वास्थ्य विभाग के ताजा बुलेटिन के मुताबिक कोरोना से अब तक 3 लाख 29 हजार 408 लोग ठीक हो चुके है। अभी तक 4 हजार 416 लोगों की मौत हुई है। राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्या 52 हजार 445 है। प्रदेश में आज 47 हजार 973 लोगों का सैंपल लिया गया है।

Related Articles

Back to top button