बिलासपुर

Bilaspur: निगम कमिश्नर अजय त्रिपाठी मंत्री टीएस सिंहदेव के हैं, बेहद करीबी..! मंत्री से व्यक्तिगत संबंध से किया इंकार, कहा-सरकार के साथ मिलकर करेंगे काम

मनीष@बिलासपुर। (Bilaspur) एक तरफ जहां छत्तीसगढ़ में ढाई साल के बाद मुख्यमंत्री बदले जाने की चर्चा जोरों पर है।  वहीं अब अधिकारियों के मंत्रियों के करीब होने पर भी राजनीतिक गलियारों में चर्चा होने लगी है।  इसी कड़ी में बिलासपुर नगर निगम के नए आयुक्त अजय त्रिपाठी को लेकर इन दिनों खूब चर्चा हो रही है। दरअसल अजय त्रिपाठी पूर्व में मंत्री टीएस सिंहदेव के क्षेत्र में काम कर चुके हैं और वे मंत्री के बेहद करीबी माने जाते हैं। 

ऐसे में प्रदेश के दूसरे सबसे बड़े शहर में उनकी पोस्टिंग एक बात को पुख्ता करती है कि, मंत्री टीएस सिंहदेव का प्रभाव अब बिलासपुर नगर निगम में भी बढ़ेगा।  हालांकि निगम आयुक्त अजय त्रिपाठी में इस बात से साफ इंकार किया है।  उनका कहना है कि, वे बिलासपुर में है क्योंकि प्रशासन स्तर पर उनका ट्रांसफर हुआ है।

(Bilaspur)बिलासपुर प्रदेश का दूसरा बड़ा शहर है और किसी मंत्री के साथ अपने व्यक्तिगत संबंध के आधार पर काम नहीं करेंगे।(Bilaspur) इतना ही नही उन्होंने मंत्री के साथ अपने करीबी रिश्ते होने से भी इंकार किया है। इस वक्त जहां पूरे प्रदेश में कॉंग्रेस दो खेमों में बंटी हुई है, जिसमें एक खेमा मौजूदा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का है और दूसरा खेमा मुख्यमंत्री के प्रबल दावेदार रहे, मौजूदा स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव का है ।

दोनों ही बड़े नेताओं के अपने-अपने समर्थक विधायक और पदाधिकारी रखते हैं और ठीक ऐसे ही प्रशासनिक महकमे में उनके अधिकारी हैं, जो उनके दिशा निर्देश पर काम करते हैं और जरूरत पड़ी तो निष्ठा साबित करने के लिए  कुछ कर जाते हैं।

जिसे मंत्री या फिर मुख्यमंत्री को खुश किया जा सके। जहां बिलासपुर में पहले ही बागी तेवर के विधायक शैलेश पांडये मंत्री टीएस सिंहदेव के बेहद करीबी और जोरदार समर्थक माने जाते हैं। ऐसे में एक निष्ठावान अधिकारी के निगम क्षेत्र में मौजूद होने से, राजनीतिक गलियारों में चर्चा लाज़मी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button