बिलासपुर

Bilaspur: पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती, बीजेपी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने किया पुष्पांजलि अर्पित

उपेन्द्र त्रिपाठी@बिलासपुर। (Bilaspur) भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती- पर भारतीय जनता पार्टी जिला बिलासपुर के सभी भाजपा मंडलों में पार्टी पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने पुष्पाजंलि अर्पित करते हुए उन्हें याद किया गया।

(Bilaspur) सुशासन दिवस पर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने 9 करोड़ किसानों के खातों में 18 हजार करोड़ रूपये पीएम किसान सम्मान निधि हस्तांतरित किया गया एवं 6 राज्यों के किसानों से वीडियों कांफ्रेंस के माध्यम से नये कृषि कानूनों सहित किसानों से संबंधित अन्य विषयों पर संवाद किया व संवाद पश्चात देश के किसानों को संबोधित किया, जिसका सीधा प्रसारण सोशल मीडिया, टी.वी चैनलों पर किया गया।

Koreya: मां का साहस देख जुड़वा बच्चों का बाल बांका नहीं कर पाए भालू… पढ़िए पूरी खबर

(Bilaspur) प्रधानमंत्री के इस कार्यक्रम को भाजपा कार्यालय बिलासपुर सहित विकास खण्ड बिल्हा दक्षिण, बिल्हा उत्तर, मस्तूरी, कोटा, तखतपुर में प्रोजेक्टर बड़ी स्क्रीन लगाकर किसानों के साथ देखा एवं सुना गया।

प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के पूर्व भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में किसानों को संबोधित करते हुए मुख्यवक्ता भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार अपने पहले ही कार्यकाल से किसानों के हितों के प्रति प्रतिबद्ध रही है। किसानों को लुभाने वाली घोषणाओं के बजाय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जोर कृषि क्षेत्र को समृद्ध और किसानों को सशक्त बनाने पर रहा है। सरकार किसानों की आय दोगुनी करने के लक्ष्य को लेकर चल रही है और इस दिशा में अनेक कदम उठाए गए हैं।

संसद में पास हुए कृषि विधेयकों से 70 साल बाद देश के अन्नदाताओं को बिचौलियों के चंगुल से मुक्ति मिलेगी साथ ही अपनी उपज को इच्छानुसार मूल्य पर कहीं भी बेचने की आजादी मिलेगी। पहले हमारे किसानों का बाजार सिर्फ स्थानीय मंडी तक सीमित था, उनके खरीददार सीमित थे, बुनियादी ढांचे की कमी थी और मूल्यों में पारदर्शिता नहीं थी। इस कारण उन्हें अधिक परिवहन लागत, लंबी कतारों, नीलामी में दरी और स्थानीय माफियाओं की मार झेलनी पड़ती थी। अब इन विधेयकों से कृषि क्षेत्र में आमूलचूल परिवर्तन आएगा, खेती-किसानी में निजी निवेश होने से तेज विकास होगा तथा रोजगार के अवसर बढ़ेंगे, कृषि क्षेत्र की अर्थ व्यवस्था मजबूत होने से देश की आर्थिक स्थिति और सुदृढ़ होगी। किसानों का एक देश-एक बाजार का सपना भी पूरा होगा।

इस अवसर पर भाजपा कार्यालय बिलासपुर में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमरजीत सिंह दुआ, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष डॉ.सुनील जायसवाल, पूर्व महापौर विनोद सोनी, किसान मोर्चा जिला महामंत्री रामचरण वस्त्रकार सहित किसान बंधु उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button