StateNewsदेश - विदेशमनोरंजन

नई थार रॉक्स की पूजा को लेकर ट्रोल हुईं मलाइका अरोड़ा, हील्स पहनकर आरती करने पर सोशल मीडिया में छिड़ी बहस

मुंबई। अभिनेत्री Malaika Arora एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। इस बार वजह उनकी नई महिंद्रा थार रॉक्स की खरीदारी नहीं, बल्कि उसकी पूजा का तरीका बना है।

नई कार की डिलीवरी के बाद मलाइका ने दोस्तों और स्टाफ के साथ वाहन की पूजा की, लेकिन पूजा के दौरान हील्स पहनने और मॉडर्न ड्रेस में नजर आने पर सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल किया जाने लगा।

वायरल वीडियो में मलाइका स्ट्राइप्ड को-ऑर्ड सेट, डीप-नेक टॉप, गॉगल्स और हील्स पहनकर पूजा की थाली से नई कार की आरती उतारती और तिलक लगाती दिखाई दे रही हैं।

कई सोशल मीडिया यूजर्स ने इस पर आपत्ति जताते हुए कहा कि पूजा के दौरान जूते-चप्पल उतारना चाहिए था। कुछ लोगों ने इसे केवल फोटो खिंचवाने के लिए किया गया दिखावा बताया, जबकि कुछ ने पारंपरिक और शालीन कपड़े पहनने की सलाह दी।

हालांकि, सोशल मीडिया पर कई प्रशंसकों ने मलाइका का समर्थन भी किया। उनका कहना है कि पूजा किस तरह करनी है, यह व्यक्तिगत आस्था का विषय है और किसी के पहनावे के आधार पर उसकी श्रद्धा पर सवाल नहीं उठाया जाना चाहिए।

बताया जा रहा है कि मलाइका ने नई महिंद्रा थार रॉक्स पर करीब 28 लाख रुपये खर्च किए हैं। डिलीवरी के दौरान कार को फूलों की मालाओं से सजाया गया था।

जहां एक ओर ट्रोलिंग देखने को मिली, वहीं बड़ी संख्या में प्रशंसकों ने नई कार खरीदने पर उन्हें शुभकामनाएं भी दीं।

मलाइका पहले भी ट्रोलिंग पर खुलकर अपनी राय रख चुकी हैं।

एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि लोगों ने उनके कपड़ों, करियर और निजी रिश्तों को लेकर हमेशा राय बनाई, लेकिन अब उन्होंने हर बात का जवाब देना बंद कर दिया है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो वह हाल ही में फिल्म ‘थामा’ के स्पेशल डांस नंबर ‘पॉइजन बेबी’ में नजर आई थीं।

Related Articles

Back to top button