सूरजपुर

Video: कोविड वैक्सीन की कालाबाजारी लीक मामला, कलेक्टर के आदेश पर बीएमओ निलंबित, 4 स्वास्थ्यकर्मी भी संस्पेंड…..

अंकित सोनी@सूरजपुर। (Video) जिले में कोविड वैक्सीन की कालाबाजारी करने का कथित ऑडियो लीक हुआ था। जिसके बाद जिले के कलेक्टर ने जाँच के आदेश दिए थे। अब जाँच रिपोर्ट आने के बाद CMHO ने 4 स्वास्थ्य कर्मी को सस्पेंड कर दिया है तो वहीं प्रेमनगर  के BMO को भी तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है। (Video) इतना ही नहीं सूरजपुर कलेक्टर गौरव कुमार सिंह ने खुद BMO के निलंबन की अनुशंसा संचालक स्वास्थ्य सेवाएं को की है।

(Video) गौरतलब है कि 13 जून को एक ऑडियो लीक हुई थी जिसमें स्वास्थ्य कर्मियों के बीच कोविड वैक्सीन को पात्र लोगों को कम डोज लगाकर बचे वॉयल को अदानी के कर्मचारियों को BMO के द्वारा लगवाने की बातचीत सामने आई थी।   कथित ऑडियो के सम्बंध में जिले के कलेक्टर और CMHO से सवाल किया। जिसमें उन्होंने भी मामले को गंभीर मानते हुए जाँच के आदेश दिए थे।

 जाँच में करीब 12 लोगों का बयान लिया गया।  जबकि अदानी कंपनी के HR और उनके चिकित्सक को भी जाँच के दायरे में रखा गया था। हालांकि उन्होंने क्या कहा ये तो सामने नही आ पाया है लेकिन प्रेमनगर ब्लॉक के तारा और बकिरमा स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ 4 ग्रामीण स्वास्थ्य अधिकारी और BMO डॉ एसके स्नेही दोषी पाए गए।

लिहाज़ा CMHO डॉ आरएस सिंह ने जाँच रिपोर्ट के आधार पर चार स्वास्थ्य कर्मियों को सस्पेंड कर दिया जबकि BMO को भी तत्काल हटाकर नए BMO की पोस्टिंग कर दी।  इसके अलावा कलेक्टर ने दोषी BMO को सस्पेंड करने की अनुशंसा पत्र लिखकर संचालक स्वास्थ्य सेवाएं को कर दी है।

Related Articles

Back to top button