Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
जशपुर

Jaspur: शादी समारोह में शामिल होने गई थी महिला, इधर 7 दरिदों ने दिया घिनौने वारदात को अंजाम, 3 गिरफ्तार, 4 की तलाश में जुटी पुलिस

जशपुर। (Jaspur) जिले में शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आ रहा है। शादी समारोह में शामिल होने गई महिला से 7 लोगों ने दुष्कर्म किया है। मामला सरगुजा जिले के कुनकुरी थाने का है। पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस ने 7 में से 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। (Jaspur) जबकि 4 आरोपी फरार है। बाकी आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी है।

(Jaspur)मिली जानकारी के मुताबिक बीते सोमवार को थाना इलाके के एक गांव में शादी समारोह चल रहा था जिसमें पीड़िता महिला अपने रिश्तेदारों के साथ शामिल हुई थी। विवाह समारोह में गांव के ही लड़के राजू राम ने पीड़िता से पानी मांगा और पानी लेने के बाद महिला को जबरन पकड़कर मारुति वेन में ले गए, जहां दो लड़के पहले से ही मौजूद थे। तीनों लड़कों ने इस महिला का अपहरण कर उसे सुनसान जगह पर ले गए जहां जाकर सभी ने रेप किया। इसी दरम्यान 4 अन्य लड़के भी वहां पहुंचे और उन्होने भी घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद पीड़िता को जंगल मे छोड़कर फरार हो गए।

Related Articles

Back to top button