छत्तीसगढ़
Corona: वन मंत्री मोहम्मद अकबर को कोरोना, रिपोर्ट आई पॉजिटिव, हुए होम क्वारंटाइन

रायपुर। (Corona) छत्तीसगढ़ में कोरोना की रफ्तार बेकाबू हो चुकी है। कोरोना के जद में आकर नेता, अभिनेता और प्रशासनिक अधिकारी संक्रमित हो चुके हैं। अब परिवहन एवं वन मंत्री मोहम्मद अकबर कोरोना पॉजिटिव पाये गए हैं। कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद डॉक्टरों की सलाह पर मंत्री अकबर होम क्वारंटाइन हो गए हैं, हालाँकि उनमें किसी प्रकार का कोई भी लक्षण नहीं है।
(Corona) मंत्री अकबर ने टेस्ट कराया था, जिसमें उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, हालांकि इसके बाद मंत्री अकबर ने सवाधानी बरते हुए आरटीपीसीआर टेस्ट कराया है। (Corona) जिसकी रिपोर्ट आनी अभी बाकी है।
मंत्री अकबर डॉक्टरों की सलाह पर होम आइसोलेशन पर हैं और वे पूरी तरह स्वस्थ हैं, उनका ऑक्सीजन लेवल व तापमान भी सामान्य है।