ChhattisgarhStateNewsछत्तीसगढ़

रायपुर में बरसे बादल: 24 घंटे में कई हिस्सों में बारिश, बिजली गिरने का भी खतरा; दो दिन और रहेगा मौसम

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय है। शनिवार 29 अगस्त को राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी है। रायपुर में सुबह तेज बारिश हुई। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान कई जिलों में बारिश के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना जताई है।

मौसम विभाग के मुताबिक मध्य और उत्तर छत्तीसगढ़ में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। वहीं प्रदेश के अन्य हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। गरज-चमक के दौरान आकाशीय बिजली गिरने का खतरा भी बना रहेगा। लोगों को खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने की सलाह दी गई है।

दो दिन तक जारी रह सकता है बारिश का दौर

प्रदेश में अगले दो दिनों तक बारिश का सिलसिला बने रहने की संभावना है। पिछले 24 घंटे में भी छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश रिकॉर्ड की गई। वहीं बलरामपुर जिले के कुछ इलाकों में भारी बारिश दर्ज हुई है। बारिश के कारण कई क्षेत्रों में तापमान में भी गिरावट देखने को मिली है।

दुर्ग सबसे गर्म, पेंड्रा रोड सबसे ठंडा

पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री सेल्सियस दुर्ग में दर्ज किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस पेंड्रा रोड में रहा। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में अब तक हुई मौसमी बारिश सामान्य से करीब 2% कम है। आने वाले दिनों में बारिश बढ़ने से इस अंतर में कमी आने की संभावना है।

Related Articles

Back to top button