ChhattisgarhStateNewsछत्तीसगढ़

प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) से बदली भुइरी बाई की जिंदगी

रायपुर। शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं जरूरतमंद परिवारों के जीवन में सकारात्मक और स्थायी बदलाव ला रही हैं।

सरगुजा जिले के लखनपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत कुंवरपुर की हितग्राही भुइरी बाई, पति स्वर्गीय कांशीराम, इसका जीवंत उदाहरण हैं।

कभी कच्चे झोपड़े में कठिन परिस्थितियों में जीवन यापन करने वाली भुइरी बाई आज पक्के मकान में सुरक्षित और सम्मानपूर्वक जीवन जी रही हैं।

भुइरी बाई बताती हैं कि पहले उनका घर कच्चा था, जहां हर मौसम चुनौती बनकर आता था। बारिश में छत से पानी टपकता था, दीवारें कमजोर थीं।

दैनिक जीवन की सामान्य गतिविधियां भी मुश्किल हो जाती थीं। आर्थिक तंगी के कारण पक्का घर बनाना उनके लिए एक अधूरा सपना जैसा था।

उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत आवास स्वीकृत हुआ। उन्होंने अपने पति के साथ मिलकर घर निर्माण शुरू किया, लेकिन निर्माण के दौरान ही उनके पति का निधन हो गया।

विपरीत परिस्थितियों के बावजूद शासन की सहायता से घर पूरा हुआ और आज वही पक्की छत उनके जीवन का संबल बनी हुई है।

भुइरी बाई कहती हैं कि यदि सरकारी आर्थिक सहायता नहीं मिलती, तो वे कभी पक्का मकान नहीं बना पातीं। अब उन्हें सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत नियमित रूप से चावल, दाल और शक्कर मिल रही है।

साथ ही उज्ज्वला योजना से गैस कनेक्शन मिलने के बाद वे धुएं से मुक्त वातावरण में भोजन बना रही हैं, जिससे स्वास्थ्य में भी सुधार हुआ है।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शासन ने उन्हें सम्मानपूर्वक जीवन जीने का अवसर दिया है। जिला प्रशासन द्वारा योजनाओं का लाभ पारदर्शिता के साथ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button