बीजापुर
Bijapur: नक्सलियों की कायराना करतूत, IED ब्लास्ट में एक जवान शहीद, 1 आरक्षक घायल..SDOP ने की पुष्टि

दंतेश्वर कुमार@बीजापुर। (Bijapur) आईईडी ब्लास्ट में एक जवान शहीद हो गया है, जबकि एक जवान घायल है। कुटरू इलाके के अम्बेली में नक्सलियों ने ब्लास्ट किया है। IED की जद में आने से प्रधान आरक्षक थलेन्द्र कुमार नायक की मौत हो गई है। आरक्षक अमर ठाकुर घायल हुए हैं। कुटरू थानक्षेत्र का मामला है। एसडीओपी कुटरू शेर बहादुर सिंह ठाकुर ने पुष्टि की है।