गोवर्धन पूजा पर राज्यपाल रमेन डेका ने बांके बिहारी मंदिर में की पूजा-अर्चना

पत्नी रानी डेका काकोटी भी रहीं मौजूद, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की
रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने गोवर्धन पूजा के अवसर पर मंगलवार को राजधानी रायपुर के सदर बाजार स्थित प्रसिद्ध श्री बांके बिहारी मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की। इस दौरान राज्य की प्रथम महिला रानी डेका काकोटी भी उनके साथ मौजूद रहीं। राज्यपाल ने भगवान श्री बांके बिहारी के दर्शन कर विधि-विधान से पूजा की और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की।
पूजा-अर्चना के दौरान राज्यपाल ने प्रार्थना की कि भगवान श्री बांके बिहारी की कृपा से छत्तीसगढ़ के सभी लोगों के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहे। उन्होंने गोवर्धन पूजा के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं भी दीं।
राज्यपाल ने अपने संदेश में कहा कि यह पावन पर्व सभी के जीवन में नई ऊर्जा, उमंग और खुशहाली लेकर आए। उन्होंने प्रदेशवासियों के सुखद और समृद्ध भविष्य की मंगलकामना की।





