देश - विदेश

National: एक साथ 78,220 तिरंगे लहराकर भारत ने बनाया विश्व रिकार्ड, गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज

ई दिल्ली। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की मौजूदगी में भारत ने एक साथ 78 हज़ार 220 तिरंगे लहराकर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है।

संस्कृति मंत्रालय के अनुसार यह रिकॉर्ड बिहार के भोजपुर के जगदीशपुर स्थित दुलौर मैदान में शनिवार को उस समय बना जब शाह वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव कार्यक्रम में हिस्सा लेने गए थे। उस कार्यक्रम में 78 हज़ार 220 तिरंगे झंडों को एक साथ लहराकर भारत ने गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज किया।

गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के प्रतिनिधियों के सामने बनाये गए इस रिकॉर्ड के लिए कार्यक्रम में उपस्थित लोगों की भौतिक पहचान के लिए बैंड पहनाए गए थे और पूरे कार्यक्रम की वीडियो रिकॉर्डिंग हुई थी।

इस ऐतिहासिक कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री आरके सिंह, अश्विनी चौबे और नित्यानंद राय मौजूद रहे। सभी ने हज़ारों की तादाद में जुटे आमजन के साथ मिलकर एक साथ पांच मिनट तक तिरंगा लहराया और राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ का गायन किया।

Related Articles

Back to top button