छत्तीसगढ़

शराबी पति ने पत्नी को काट डाला, कुल्हाड़ी मारकर की हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार

बिलासपुर। जिले में शराबी पति ने अपनी पत्नी को कुल्हाड़ी से काट डाला.पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लिया हैं। मामला सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम मटियारी का हैं।

बताया जा रहा है कि, पारिवारिक विवाद के चलते दोनों पति-पत्नी के बीच पिछले एक महीने से विवाद चल रहा था।दोनोंपत्नी शराब पीने के आदी थे। इसी बात को लेकर उनके बीच झगड़ा होता था। शुक्रवार की रात पति-पत्नी शराब के नशे में थे। उनके बीच फिर से विवाद हो गया। इस दौरान गुस्से में आकर पति ने कुल्हाड़ी मारकर पत्नी की हत्या कर दी। मल्हार चौकी क्षेत्र के ग्राम नेवारी निवासी बंटी उर्फ युवराज सिंह ठाकुर (20) पिता विनोद सिंह ठाकुर गांव में पान दुकान चलाता था। शुक्रवार की सुबह उसकी अधजली लाश नहर किनारे मिली थी। शुरुआती जांच से पता चला कि, युवक के शरीर पर कई जगह चोट के निशान हैं। उसके शव को पेट्रोल डालकर जला दिया गया।

Related Articles

Back to top button