
अनिल गुप्ता@दुर्ग। सुपेला क्षेत्र में 7 अक्टूबर को नितेश डाहरे की हत्या मामले का खुलासा दुर्ग पुलिस के द्वारा कर दिया गया है। हत्या का कारण रुपयों का लेनदेन था। जिसके कारण मोटीवेशन गैंग के 6 सदस्यों ने नितेश की बेरहमी से पहले हत्या की। फिर उसके शव के एक दो नहीं, बल्कि 10 अलग अलग टुकड़ो को चार बोरो में भरकर डिस्पोजल करने का भी प्रयास किया। पुलिस ने इस मामले में घटना में उपयोग किये गये लाठी ,डंडे चाकू और वाहन को भी जब्त किया है ।
बेरहमी से हत्या
दुर्ग पुलिस की गिरफ्त में आये ये सभी वही आरोपी है। जिन्होंने 7 अक्टूबर को स्मृति नगर में किराए से रहने वाले नीलेश डाहरे की बड़े ही बेरहमी से हत्या कर दी थी। दरअसल मृतक नितेश ने आरोपी मोंटू व अरुण से 1 लाख 60 हजार रुपये कर्ज ले रखा था। पैसा वापस नहीं करने पर हरेंद्र ने अपने गैंग के लोगो को जानकारी दी। इसके बाद सभी ने निलेश की हत्या करने की योजना बनाई। सभी ने मिलकर निलेश पर कुल्हाड़ी चाकू डंडे से हमला कर दिया। इसके बाद उसके शव को दस अलग अलग टुकड़ो में काटकर चार बोरे बनाये। और फिर उसके धड़ के हिस्से को महासमुंद से करीब 150 किलोमीटर दूर नेशनल हाइवे से लगे जंगल से बरामद किया गया। और बाकी हिस्सों को महानदी में अलग अलग जगहों पर फेंक दिया था।
मोटिवेशन गैंग के 6 आरोपी गिरफ्तार
मृतक के भाई नितेश की शिकायत पर गुम इंसान कायम कर पुलिस ने जब अपनी जांच को आगे बढ़ाया। निलेश के मोबाईल लोकेशन सिमगा के आधार पर पुलिस ने कचकोन गांव के सीडीआर में मिले तथ्यों पर जांच शुरू की। और इसके बाद पुलिस मोटिवेशन गैंग के 6 आरोपियों से कड़ाई से पूछताछ शुरू की। तब आखिरकार इस पूरे मामले का खुलासा ही सका है।
1 लाख 60 हजार रुपयों का लिया था कर्ज
दुर्ग एसपी अभिषेक पल्लव ने इस अंधे कत्ल का खुलासा करते हुये बताया कि। हत्या से जुड़े सभी आरोपी आदतन और कुख्यात है। और मृतक निलेश डाहरे से पुरानी जान पहचान थी। मृतक म्यूज़िक कंपोजर था। और एलबम बनाने के लिए आरोपियों में शामिल हरेंद्र से 1 लाख 60 हजार रुपयों कर्ज ले रखा था। रकम वापस नही देने पर ही निलेश की बेरहमी से हत्या कर दी थी।










![Government scheme changes fortunes: Goat-rearing business established with the help of 50,000 [rupees]](https://khabar36.com/wp-content/uploads/2026/11/image-2026-11-20T180922.971-390x220.jpg)
![Government scheme changes fortunes: Goat-rearing business established with the help of 50,000 [rupees]](https://khabar36.com/wp-content/uploads/2026/11/image-2026-11-20T180922.971-220x150.jpg)
