राजनीति

Chhattisgarh के खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने मध्यप्रदेश उपचुनाव प्रचार का बिगुल फूंका, कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक

राजगढ़। (Chhattisgarh) आज खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने मध्य प्रदेश विधानसभा उपचुनाव का बिगुल फूंका। मंत्री अमरजीत भगत ने सबसे पहले कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर आगे प्रचार की रूप रेखा तैयार की और बूथ स्तर पर जानकारी भी ली। उन्होंने ज़मीनी स्तर पर वस्तुस्थिति की जानकारी लेकर आगे के कार्यक्रम की चर्चा की। ब्यौवरा विधानसभा में कांग्रेस कार्यकर्ता अपने बीच मंत्री अमरजीत भगत को देखकर ऊर्जा से भर गए। पहले तो उन्होंने मंत्री भगत का गर्मजोशी साथ स्वागत किया, फिर उत्साह से उनके साथ चुनाव प्रचार में जुट गये। मंत्री अमरजीत भगत ने राजगढ़ जिले के ब्यौवरा विधानसभा  में जाकर चुनावी रैली में हिस्सा लिया। उन्होंने विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी रामचन्द्र दांगी एवं कार्यकर्ताओं के साथ घर-घर जाकर जनता से मुलाकात की। (Chhattisgarh)भाजपा सरकार के 15 वर्षों के कुशासन के बारे में बताते हुए उन्हें कांग्रेस के चिन्ह पर बटन दबाने का आग्रह किया।

Raipur सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष ने पीएम को लिखी चिट्ठी, की ये मांग

(Chhattisgarh)गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ के विभिन्न मंत्रियों और पदाधिकारियों को मध्य प्रदेश उपचुनाव की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। जिसके तहत मंत्री अमरजीत भगत को मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के गढ़ राजगढ़ के ब्यौवरा विधानसभा की जिम्मेदारी दी गई है। मंत्री अमरजीत भगत आने वाले 3 दिन जमीनी रैलियों में हिस्सा लेंगे साथ ही वे कार्यकर्ताओं से मिलकर उनका उत्साह वर्धन करेंगे। ज्ञात हो कि ब्यौवरा विधानसभा से चुने गए कांग्रेस विधायक गोवर्धन दांगी का कुछ दिनों पहले कोरोना की चपेट में आकर निधन हो गया है। उनकी जगह ब्यौवरा विधानसभा से कांग्रेस ने रामचन्द्र दांगी को प्रत्याशी घोषित किया है।

Janjgir Champa: महिला के कनपटी पर कट्टा रखकर देने लगा जान से मारने की धमकी, फिर…पढ़िए पूरी खबर

इस प्रचार अभियान के दौरान मंत्री अमरजीत भगत के साथ वरिष्ठ कांग्रेस नेता विष्णु दत्त शास्त्री, युवक कांग्रेस ज़िला महासचिव अर्पित शर्मा, पार्षद यूनुस मोहम्मद, सुरेश धनगर एवं शहर कांग्रेस अध्यक्ष अशोक क्रांति और कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button