
बलरामपुर। शंकरगढ़ पुलिस ने ठगी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने जालसाजी पूर्वक पहले अपने खाते में रिजर्व बैंक की तरफ से 6 हजार करोड़ की राशि आने का झांसा दिया। फिर उसने पीड़ितों को गुमराह किया। उसने कहा कि उसे कुछ पैसे की जरूरत है जिसका वह 10 गुना पैसा उन्हें लौटा देगा।
अमीर बनने की चाह में सिहार निवासी नितेश पैकरा और मनोहरपुर निवासी राजू पैकरा ठग के जाल में फंस गए। करीब 8 लाख गवां बैठे। जब पीड़ितों को ठगी होने का आशंका हुआ तो फिर उन्होंने पुलिस को इसकी जानकारी दी। अब पुलिस ने शिकायत के बाद आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।