कांकेर (उत्तर बस्तर)

Kanker: नक्सली दंपत्ति मिले कोरोना संक्रमित, कोविड अस्पताल में किए गए भर्ती, जानिए संगठन छोड़ने के पीछे का कारण

संजय साहा@कांकेर। (Kanker) नक्सल हिंसा का रास्ता छोड़ने वाले दंपत्ति अब कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। जिसके बाद उन्हें कांकेर कोविड अस्पताल भर्ती कराया गया। तबियत ठीक होते ही पूछताछ कर आगे की कार्यवाही की जाएगी। (28) वर्षीय अर्जुन ताती और उसकी पत्नी (22) वर्षीय लक्ष्मी पद्दा परतापुर एरिया कमेटी अंतर्गत मेंढ़की एलओएस के सदस्य है। दोनों ने बताया कि स्वास्थ्य खराब होने की वजह से संगठन छोड़ने का निर्णय लिया। दोनो माओवादी सदस्यों को तत्काल कांकेर अस्पताल लाकर जांच करवाई गई, जो दोनो सदस्य कोरोना पॉजिटिव पाये जाने से कांकेर कोविड अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती किया गया।

पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज  सुन्दरराज पी. ने गैर कानूनी सीपीआई माओवादी संगठन छोड़कर पुलिस से सम्पर्क करने के निर्णय का स्वागत किया। स्थानीय माओवादी कैडर को भी बाहरी माओवादी कैडर के चंगुल से मुक्त होकर शासन के समक्ष आत्मसमर्पण करने हेतु अपील की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button