भारत खरीदेगा 26 राफेल लड़ाकू विमान, 3 स्कॉर्पीन पनडुब्बी की भी होगी डील, नौसेना प्रमुख ने दी जानकारी

नई दिल्ली। भारतीय नौसेना की ताकत में बड़ा इजाफा होने जा रहा है। भारत जल्द ही नौसैना के लिए 26 राफेल लड़ाकू विमानों की खरीद को कंफर्म करने वाला है। इसके साथ ही तीन और स्कॉर्पीन पनडुब्बी की भी डील होने जा रही है। भारतीय नौसेना के प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी ने सोमवार को इस बारे में जानकारी दी है। उन्होंने बताया है कि अगले महीने यानी जनवरी में ही 26 राफेल लड़ाकू विमानों और तीन स्कॉर्पीन पनडुब्बी की खरीद के लिये अलग-अलग अनुबंधों पर हस्ताक्षर किया जा सकता है।
चीन और पाकिस्तान की नौसेनाओं पर नजर
चार दिसंबर को मनाए जाने वाले भारतीय नौसेना दिवस से पहले मीडिया से बातचीत के दौरान नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी ने कहा है कि भारत द्वारा चीन और पाकिस्तान की नौसेनाओं की गतिविधियों पर करीब से नजर रखी जा रही है। उन्होंने इस बात की उम्मीद जताई है कि इस महीने नहीं तो अगले महीने राफेल लड़ाकू विमान और पनडुब्बी की डील को अंतिम रूप दे दिया जाएगा और इस पर हस्ताक्षर हो जाने चाहिए