StateNewsखेलदेश - विदेश

टीम इंडिया से बाहर होने पर टूट गए थे सूर्यकुमार: पत्नी देविशा की सलाह से लौटाया 15 साल पुराना जुनून, अब मुंबई को चैंपियन बनाने पर नजर

दिल्ली। टी-20 विश्व कप 2026 में भारत को चैंपियन बनाने वाले सूर्यकुमार यादव के लिए इसके बाद का समय काफी मुश्किल रहा। खराब फॉर्म के चलते उन्हें टीम इंडिया से बाहर होना पड़ा। कप्तानी में भारत को विश्व विजेता बनाने के बाद टीम से बाहर होने का दर्द उनके लिए आसान नहीं था। हालांकि, इस मुश्किल दौर में पत्नी देविशा शेट्टी की एक सलाह ने उनका नजरिया बदल दिया।

सूर्यकुमार ने मुंबई में आयोजित टी-20 मुंबई लीग के ‘सेलिब्रेशन ऑफ चैंपियंस’ कार्यक्रम में अपने संघर्ष के बारे में बताया। उन्होंने स्वीकार किया कि विश्व कप जीतने के बाद के शुरुआती दो महीने मानसिक रूप से कठिन रहे। उनका कहना था कि खुद के प्रति ईमानदार रहना जरूरी है और वह इस सच्चाई से मुंह नहीं मोड़ना चाहते।

बेटी के जन्म से परिवार के साथ बिताया वक्त

इसी दौरान मई 2026 में उनके घर बेटी का जन्म हुआ। सूर्यकुमार ने बताया कि बेटी के आने के बाद परिवार के साथ बीते महीने उनके लिए बेहद खूबसूरत रहे। धीरे-धीरे उन्होंने अपने क्रिकेट करियर के शुरुआती दिनों को याद करना शुरू किया।

पत्नी ने दी पुराने अंदाज में खेलने की सलाह

सूर्यकुमार ने पत्नी देविशा से अपने भविष्य और खेल को लेकर लंबी बातचीत की। देविशा ने उन्हें सलाह दी कि वह 15 साल की उम्र में क्रिकेट खेलते समय जैसा जुनून महसूस करते थे, उसी अंदाज में दोबारा खेलें। इसके बाद उन्होंने 10-15 साल पुराने तरीके से अभ्यास शुरू किया। अब उनका पूरा ध्यान खेल और बेहतर प्रदर्शन पर है।

मुंबई की कप्तानी करेंगे सूर्यकुमार

36 वर्षीय सूर्यकुमार आगामी सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मुंबई की कप्तानी करेंगे। उनका लक्ष्य टीम को चैंपियन बनाना है। उन्होंने युवा खिलाड़ियों को सलाह दी कि वे आईपीएल को करियर का पहला लक्ष्य न बनाएं। सबसे पहले भारत के लिए खेलने का सपना देखें और आयु-वर्ग व घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन करें।

Related Articles

Back to top button