ChhattisgarhStateNewsछत्तीसगढ़

खुदाई का फर्जी सोना बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़, मुंबई से 3 शातिर ठग गिरफ्तार

रायपुर। रायपुर। राजधानी रायपुर में ‘खुदाई में मिला सोना’ बताकर लोगों को पीतल का हार बेचने वाले एक बड़े अंतर्राज्यीय ठग गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है।


पुलिस ने गिरोह के मुख्य आरोपी शंभू राय समेत तीन आरोपियों को मुंबई से गिरफ्तार कर रायपुर लाया गया है। इस कार्रवाई से रायपुर के न्यू राजेंद्र नगर, तेलीबांधा और डीडी नगर थाने में दर्ज ठगी के तीन बड़े मामलों का खुलासा हुआ है, जिनमें पीड़ितों से कुल 22.50 लाख रुपये की ठगी की गई थी।


पुलिस के अनुसार ​यह गिरोह बेहद शातिराना तरीके से ठगी को अंजाम देता था। आरोपी पहले पीड़ितों को जांच के लिए असली सोने का छोटा सा सैंपल देकर उनका भरोसा जीतते थे। इसके बाद खुद को मजदूर बताकर खुदाई में मिला सोना सस्ते में बेचने का झांसा देते थे और सौदा तय होते ही असली की जगह पीतल का हार थमाकर गायब हो जाते थे।

पुलिस ने आरोपियों के पास से 9 लाख रुपये नकद, चांदी के सिक्के, पीतल के नकली आभूषण और 4 मोबाइल फोन जब्त किए हैं। जांच में सामने आया है कि इस शातिर गिरोह ने देश के कई राज्यों में एक दर्जन से भी ज्यादा ठगी की वारदातों को अंजाम दिया है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर अन्य मामलों की जानकारी जुटा रही है।

Related Articles

Back to top button