देश - विदेश

Lockdown आज से, इतने दिन रहेगी पाबंदी, इन सेवाओं को मिलेगी छूट

मुंबई। (Lockdown) कोरोना वायरस (Corona Virus) के सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र से सामने आ रहे हैं। कोविड-19 के मामलों में तेजी से हुई बढ़ोतरी को देखते हुए प्रशासन ने आज से नागपुर (Nagpur) में पूरी तरह लॉकडाउन लगा दिया है। इस दौरान सिर्फ जरूरी सेवाओं को ही राहत दी गई है।

लॉकडाउन (Lockdown) 21 मार्च तक जारी रहेगा। ऐसे में इस हफ्ते निजी कार्यालय बंद रहेंगे जबकि सरकारी दफ्तरों में 25 प्रतिशत कर्मियों के साथ कामकाज होगा। जरूरी सामानों की आपूर्ति करने वाली दुकानें खुली रहेंगी। शराब की बिक्री केवल ऑनलाइन होगी।

कहा जा रहा है कि उद्धव सरकार (Uddhav Sarkar) मंगलवार को मुंबई में बढ़ रहे कोरोना वायरस के मामलों को लेकर बड़ा ऐलान कर सकती है। ऐसे में संभावना है कि मुंबई में लॉकडाउन(Lockdown)  लग सकता है या कई प्रतिबंध लगाए जा सकते हैं।

बता दें कि महाराष्ट्र में कोरोना बेकाबू हो रहा है। तेजी से कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। पिछले 24 घंटे में महाराष्ट्र में कोरोना के 16,620 नए केस सामने आए। ये इस साल का एक दिन में आने वाला सबसे अधिक आंकडा है। राज्य में अब संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 23 लाख 14 हजार के पार पहुंच गई है। वहीं 24 घंटे में कोरोना संक्रमण की चपेट में आकर 50 लोगों की मौत हो गई। जिसके बाद महाराष्ट्र में महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 52,861 हो गई।

Related Articles

Back to top button