छत्तीसगढ़

ओडिशा सीमा से दो गांजा तस्कर गिरफ्तार

परमेश्वर राजपूत@गरियाबंद। जिले के देवभोग पुलिस ने ओडिसा सीमा से दो गांजा तस्करों को पकड़ा है। मुखबिर की सूचना पर खुटगांव चेक पोस्ट के पास पुलिस ने बाइक सवार दो युवकों को रोक पूछताछ की। सफेद बोरे में रखे समान की जांच की तो उसमे गांजा मिला। दो लाख 20 हज़ार रुपए के गांजा के साथ दोनो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। साथ ही नारकोटिक एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button