Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
धमतरी

Dhamtari: असामाजिक तत्वों ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की प्रतिमा तोड़ी, स्थानीय लोगों और कांग्रेसियों में आक्रोश

संदेश गुप्ता @धमतरी। (Dhamtari) जिले के दुगली में स्थापित पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की प्रतिमा को अज्ञात लोगों ने तोड़ दिया। शुक्रवार की सुबह लोगों ने देखा कि प्रतिमा का सर धड़ से अलग जमीन पर पड़ा हुआ है। अभी हाल ही में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस प्रतिमा का अनावरण किया था। इस घटना से स्थानीय लोगो मे और कांग्रेसियों में आक्रोश है।

(Dhamtari) घटना की खबर लगते ही धमतरी एसपी प्रफुल ठाकुर ने नगरी एसडीओपी को घटनास्थल के निरीक्षण और जांच के आदेश दे दिए हैं।

MP: अन्नदाता ने उठाया खौफनाक कदम, खाद न मिलने और फसल बर्बाद होने से परेशान था किसान, सल्फास की गोलियां खाकर की आत्महत्या

आपको बता दे कि, (Dhamtari) प्रधानमंत्री रहते हुए एक बार राजीव गांधी सोनिया गांधी के साथ दुगली आये थे।  यहाँ कमार परिवार के घर भोजन किया था और दुगली को गोद लेने का ऐलान किया था, इस कारण दुगली गांव का राजीव गांधी से खास रिश्ता माना जाता है।

Related Articles

Back to top button