Chhattisgarh

 केनरा बैंक में 87 करोड़ का साइबर फ्रॉड, 111 खातों की जांच में जुटी पुलिस

भिलाई। छत्तीसगढ़ के भिलाई के केनरा बैंक में 111 खातों में 87 करोड़ रुपए का संदिग्ध लेन-देन सामने आया है। बैंक मैनेजर की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

यह मामला वैशाली नगर थाना क्षेत्र का है। पुलिस का कहना है कि ये पैसे साइबर फ्रॉड के जरिए इन खातों में आए हैं। फिलहाल 22 लाख रुपए की राशि को होल्ड पर डाल दिया गया है। यह पैसे तभी छोड़े जाएंगे, जब उनके सही होने के सबूत मिलेंगे।

पुलिस अब इन खातों के मालिकों से पूछताछ करेगी। अगर कोई दोषी पाया गया, तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। तीन महीने पहले भी दुर्ग के मोहन नगर इलाके में इसी तरह 111 खातों में 86 लाख रुपए के संदिग्ध लेन-देन का मामला सामने आया था। उस केस में कई लड़के-लड़कियों को गिरफ्तार किया गया था।

Related Articles

Back to top button