
मनीष@बिलासपुर। कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला कर सनकी बेटे ने मां को मौत के घाट उतार दिया है। सनकी हत्यारे बेटे ने बड़ी निर्ममता से मां की जान ले ली। सूचना मिलते ही कोटा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने मृत मां के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वही 2 घंटे के भीतर आरोपी बेटे को भी गिरफ्तार कर लिया गया। अपनी मां के द्वारा पत्नी को 7000 रुपए दिए जाने से युवक नाराज था। बहू के इलाज के लिए मृत मां ने बेटे से बिना पूछे पैसे दे दिए थे। जिसकी कीमत मां को अब अपनी जान देकर चुकानी पड़ी। घटना बिलासपुर छत्तीसगढ़ के कोटा क्षेत्र की है।
जानकारी के मुताबिक कोटा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत करखा निवासी सगुन मानिकपुरी उम्र 27 वर्ष ने आज सुबह 6 बजे के लगभग अपनी माँ कुँवरमती उम्र 70 वर्ष से विवाद करते हुए कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। घटना की भनक जैसे ही आस पास के लोगों को लगी। उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुँची ने आरोपी पुत्र को हिरासत में ले लिया है और उससे हत्या की वजह जानने पूछताछ की जा रही है, वही मृतिका के शव को पंचनामा के बाद पीएम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आरोपी की पत्नी की तबियत खराब थी जिसे मृतिका ने इलाज के लिए पैसे दिए थे उसी बात को लेकर माँ बेटे में झगड़ा हुआ जिसके बाद बेटे ने कुल्हाड़ी मारकर माँ की हत्या कर दी।










![Government scheme changes fortunes: Goat-rearing business established with the help of 50,000 [rupees]](https://khabar36.com/wp-content/uploads/2026/11/image-2026-11-20T180922.971-390x220.jpg)
![Government scheme changes fortunes: Goat-rearing business established with the help of 50,000 [rupees]](https://khabar36.com/wp-content/uploads/2026/11/image-2026-11-20T180922.971-220x150.jpg)
