बिलासपुर

Bilaspur रोड स्थित शराब भट्टी को हटाने की मांग, कॉलोनीवासियों समेत भाजपा शहर मंडल ने कलेक्ट्रेट का किया घेराव

संजू गुप्ता @कवर्धा। राष्ट्रीय राजमार्ग में शासकीय शराब भट्टी का सञ्चालन शुरू किया गया है ,शराब भट्टी नेशनल हाइवे पर खोला गया है जो उच्चतम  न्यालय के शराब भट्टी खोले जाने के गाइड लाइन का उल्घंन करते हुए खोला गया है | वही बिलासपुर रोड पर  ट्रांसपोर्ट नगर ,पेट्रोल पम्प पहले से  स्थित है व  थोक सब्जी मंडी वही पर स्थानातरित किया गया है .भोरमदेव रोड तिराहे के आस पास हमेशा से  ट्रैफिक समस्या का सामना लोगो को करना पड़ता है | अब शराब भट्टी खुलने से प्रत्येक दिवस दुर्घटना का संभावना  भी बढ़ गया है .जिसके लिए नंदी विहार कालोनी के रहवासी महिलाओ ने पहले भी दो बार कलेक्टर कवर्धा से मिलकर ज्ञापन सौप कर शराब भट्टी खोलें जाने का विरोध किया था, किन्तु प्रशासन के उदासीन रवैये से नाराज स्थानीय महिलाओ ने भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल के अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कलक्ट्रेड परिसर का घेराव किया |

कालोनी के महिलाओं का कहना है शराब भट्टी के कुछ  दुरी पर स्कुल एवं नंदी बिहार कालोनी स्थिति है जहाँ कालोनी के सामने खाली प्लाट पर मदिरा प्रेमियों का जमावड़ा शुरू हो गया है, वही शहर के अंदर से जाने वाले लोग कालोनी के मार्ग को बाईपास की तरह उपयोग कर रहे है जिससे वहाँ के रहवासियों महिलाओं एवं बच्चो को ख़ासा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है | हमने कलेक्टर साहब से मिलकर दो बार अपनी समस्या बतायी और भट्टी नही खोलने का माँग किया पर कलेक्टर साहब ने हमे आश्वाशन देने के बजाय कमरे से निकल जाने को कह दिया जिससे हम बहुत आहत हुए यदि हमारी माँग जिला के अधिकारी नही सुनेगे तो हम अपनी समस्या लेकर किसके पास जाए इस लिए आज घेराव में कालोनी की महिलाए अपना विरोध करने आए है |

मंडल अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने कहा प्रशासन के इस असवेदनशील निर्णय से स्थानीय लोगो में रोष व्यापत है लोगो की सुरक्षा एवं सुविधा को ध्यान में रखते हुए तत्काल प्रभाव से उक्त शराब भट्टी को अन्यत्र हटाया जाना चाहिए  | शासन द्वारा कार्यवाही नही किये जाने पर आम जनता के समस्याओं को देखते हुए शराब भट्टी हटाये जाने के लिए उग्र आन्दोलन करने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता मजबूर होंगे |

शराब भट्टी हटाने के माँग को लेकर कलेक्ट्रेड का घेराव करने पहुचें लोगों ने कलेक्टर को सीधे ज्ञापन देने के लिए अड़े रहे तकरीबन 02 घंटे तक महिलाओं ने बैरिकेटिंग के पास कलेक्टर को को ज्ञापन लेने आने के लिए नारे बाजी की वही जब तक शराब भट्टी नही हटाया जाता वही बैठे रहने की बात भी कही .वही ज्ञापन लेने पहुचे अतिरिक्त कलेक्टर को प्रदर्शन कर रहे लोगो ने ज्ञापन नही सौपा उनका कहना था पहले ही नद्दी विहार कालोनी के महिलाओ ने दो बार ज्ञापन दिया है उस पर ही निर्णय कर बताइए | अतिरिक्त कलेक्टर ने दो दिवस के अंदर लिखित निर्णय देने का आश्वाहन दिया जिसके बात घेराव समाप्त किया गया |

स्थानीय निवासी एवं भाजपा कार्यकर्ताओ ने कलेक्टर नंदी विहार के महिलाओ के साथ कलेक्टर के दुर्व्यवहार की निंदा करते हुए कहा असंवेदनशील कलेक्टर की जिम्मेदारी है शराब भट्टी का संचालन किसी को समस्या न हो ऐसे स्थान पर कराये यदि शराब भट्टी राष्ट्रिय राज मार्ग से तुरंत नही हटाया जाता तो सभी फिर से उग्र आन्दोलन करेगे जिसकी जवाबदेही प्रशासन की होगी |

Related Articles

Back to top button