ChhattisgarhStateNewsछत्तीसगढ़

सान, महिला और जनजातीय समाज के सशक्तिकरण से बनेगा समृद्ध छत्तीसगढ़ : सीएम साय

कोरिया महोत्सव का शुभारंभ, जिले को 156 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बैकुंठपुर में तीन दिवसीय सांस्कृतिक आयोजन कोरिया महोत्सव का शुभारंभ करते हुए कोरिया जिलेवासियों को 156 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात दी।

इस अवसर पर उन्होंने 70 करोड़ रुपये से अधिक लागत के 104 कार्यों का लोकार्पण और 85 करोड़ 54 लाख रुपये से अधिक के 40 कार्यों का भूमिपूजन व शिलान्यास किया।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि किसान, महिला और जनजातीय समाज के सशक्तिकरण से ही समृद्ध छत्तीसगढ़ का निर्माण संभव है।

उन्होंने बताया कि सरकार किसानों को प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान की खरीदी और 3100 रुपये प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य दे रही है। धान की अंतर राशि होली से पहले किसानों के खातों में भेजी जाएगी, जिससे लगभग 10 हजार करोड़ रुपये का लाभ मिलेगा।

महिलाओं के सशक्तिकरण पर जोर देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि महतारी वंदन योजना के तहत 70 लाख महिलाओं को प्रतिमाह एक हजार रुपये दिए जा रहे हैं।

अब तक करीब 15 हजार करोड़ रुपये वितरित किए जा चुके हैं। उन्होंने जनजातीय अंचलों में सड़क, स्कूल, अस्पताल और अन्य बुनियादी सुविधाओं के विस्तार की जानकारी भी दी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बस्तर क्षेत्र में नक्सल उन्मूलन के साथ विकास को नई गति मिली है और नियद नेल्ला नार योजना से गांवों में बुनियादी सुविधाएं पहुंच रही हैं।

उन्होंने कोरिया जिले में पर्यटन विकास के लिए देवगढ़ छुरी धाम को पर्यटन केंद्र बनाने, पुलिस चौकियों के उन्नयन, पीडब्ल्यूडी कार्यालय भवन और ट्रांजिट हॉस्टल निर्माण की घोषणा की।

साथ ही, जिले में आवागमन सुविधा सुदृढ़ करने के लिए कई सड़क और पुल-पुलिया निर्माण कार्यों की भी घोषणा की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन परियोजनाओं से जिले के विकास को नई दिशा मिलेगी और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।

कार्यक्रम में कृषि मंत्री रामविचार नेताम, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। सभी ने विकास कार्यों के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button