छत्तीसगढ़

CG: यूथ कांग्रेस के सबसे यंगेस्ट प्रवक्ता बने छत्तीसगढ़ के अर्जुन

रायपुर। छत्तीसगढ़ के लिए ये गौरव की बात है कि यहां का एक युवा भारतीय युवक कांग्रेस का सबसे कम उम्र का प्रवक्ता बना है। महज़ 19 वर्ष की आयु के अर्जुन श्रीवास्तव को युवक कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में प्रवक्ता बनाया है। अर्जुन रायपुर में ही रहते हैं।

अर्जुन का इस मुकाम पर पहुंचना इतना आसान नहीं था।उन्होंने 2 वर्ष तक NSUI में सोशल मीडिया के जिला संयोजक की भूमिका निभाई। फिर ‘यंग इंडिया के बोल’ कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ की तरफ से देश की राजधानी दिल्ली में भाग लिया। ये एक ऐसा राष्ट्रीय कार्यक्रम था, जिसके तहत यूथ कांग्रेस पूरे देश भर में नए ऊर्जावान नेता खोजने का था, जिन्हें प्रवक्ता बनाया जा सके और अर्जुन इस कार्यक्रम की कसौटी पर खरे उतरे।

बहरहाल, अर्जुन एमिटी यूनिवर्सिटी से कानून की पढ़ाई कर रहे हैं। वे लॉ सेंकड ईयर के छात्र हैं। बहुत अच्छे सिंगर भी हैं। अर्जुन इतनी कम उम्र में लोगों पर अपनी गहरी छाप छोड़ते हैं। उनका लक्ष्य अपने दादा जी और माता-पिता की तरह वकील बनना है। वे अपनी उपलब्धि की प्रेरणा अपने पिता श्री अमित श्रीवास्तव को देते हैं और इसका श्रेय श्री कोको पाढ़ी  प्रदेश अध्यक्ष युवक कांग्रेस और श्री सुबोध हरितवाल राष्ट्रीय प्रवक्ता यूथ कांग्रेस को देते हैं।

अर्जुन के पिता अमित श्रीवास्तव कांग्रेस के जाने माने नेता भी हैं और हाईकोर्ट एडवोकेट भी हैं। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रवक्ता भी हैं।

अब अर्जुन भी अपने लक्ष्य को साधते हुए उपलब्धि की पहली सीढ़ी चढ़ गए हैं। शुभकामनाएं हैं कि वे अपनी सुनहरी मंजिल तक निर्बाध रूप से पहुंचे।

Related Articles

Back to top button