अधेड़ पर चाकू से हमला, मामूली बात पर किया था विवाद, आरोपी गिरफ्तार

विनोद साहू@कांकेर. अधेड़ से मामूली विवाद पर चाकू से हमला करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। जोर-जोर से बात करने को लेकर विवाद को लेकर कमल कुलदीप ने चाकू से अपने पड़ोसी पर हमला कर दिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चाकू को जब्त कर लिया है.
जानकारी के मुताबिक प्रार्थिया प्रीति सिंह ठाकुर ने रिपोर्ट दर्ज कराया की 8 सितम्बर को रात 22:30 बजे प्रार्थिया का पति महेंद्र ठाकुर अपने घर के सामने जोर-जोर से बात कर रहा था। तभी पड़ोसी आरोपी कमल कुलदीप जोर-जोर से बात करने की बात को लेकर महेंद्र सिंह ठाकुर से विवाद करने लगा। उसी दौरान आरोपी कमल कुलदीप ने अपने घर के अंदर से चाकू लाकर आहत महेंद्र सिंह ठाकुर के गले पर चाकू से हमला कर दिया। घायल महेंद्र सिंह ठाकुर को कोमल देव अस्पताल कांकेर में इलाज के लिए भर्ती कराया गया. घायल की पत्नी की रिपोर्ट पर धारा 307 आईपीसी के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। मामले की विवेचना कर आरोपी कमल कुलदीप उर्फ कुलेश्वर पिता देवेंद्र कुलदीप उम्र 25 निवासी अनापूर्णापारा को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के कब्जे से घटना मे प्रयुक्त चाकू भी जप्त किया गया है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।