बिलासपुर

Bilaspur: अंधे कत्ल की सुलझी गुत्थी, मंदिर के अनुदान पर्ची से मिला सुराग, 3 गिरफ्तार, 5 फरार, पुलिस व्यवस्था पर उठे सवाल

मनीष@बिलासपुर। (Bilaspur) पुलिस ने अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाई। 18 वर्षीय करन रात्रे की मौत के मामले में सफलता मिली है। घटना बेलगहना थाने क्षेत्र के मरहीमाता मंदिर की है।  तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया । जिनके नाम रवि चौधरी, कन्हैया चौधरी और रामप्रसाद है। मंदिर के अनुदान की पर्ची से सुराग मिला।

(Bilaspur)इस घटना के बाद पुलिस व्यवस्था पर सवाल उठे रहे थे। अब भी इस मामले में 5 आरोपी फरार हैं। आरोपियों में दो महिलाओं की भी तलाश है।

(Bilaspur)गौरतलब है कि 21 फरवरी को मरहीमाता मंदिर में जरहाभाठा निवासी सर्वेश मन्नता पूरा होने पर अपने परिवार के साथ घार्मिक स्थल गये थे। इस दौरान उनके पास वहीं खाना बना रहे हैं दूसरे ग्रुप के लोगों के साथ उनकी भिड़ंत हो गई थी। पूरे मामले पर नाराज़ आरोपियों ने 18 वर्षीय करण रात्रे की पिटाई कर दी थी। इसी घटना में युवक करण रात्रे की मौत हो गई। इस तरह की घटना पहले भी हो चुकी है।

Related Articles

Back to top button