StateNewsदेश - विदेश

CJP नेता सौरव दास को UK जाने से रोका: ऑक्सफोर्ड यूनियन में चर्चा के लिए मिला था न्योता, इमिग्रेशन काउंटर पर रोकने का आरोप

दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेता सौरव दास ने आरोप लगाया है कि उन्हें सोमवार को दिल्ली एयरपोर्ट पर UK जाने से रोक दिया गया। उन्हें ऑक्सफोर्ड यूनियन में ‘कॉकरोच मूवमेंट’ पर चर्चा के लिए आमंत्रित किया गया था।

सौरव ने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट कर दावा किया कि रात 1 बजे की उनकी फ्लाइट थी, लेकिन इमिग्रेशन काउंटर पर ही उन्हें रोक दिया गया। उन्होंने इसके लिए सरकार को जिम्मेदार ठहराया है।

हालांकि, आधिकारिक लिस्टिंग के मुताबिक, ऑक्सफोर्ड यूनियन में 1 दिसंबर को कॉकरोच मूवमेंट पर पैनल चर्चा होनी है। इसमें CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके और सौरव दास को शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया था। चर्चा दोपहर 2 से 3 बजे के बीच प्रस्तावित है।

ऑक्सफोर्ड, कैम्ब्रिज और LSE से निमंत्रण मिलने का दावा

सौरव दास ने कहा कि उन्हें कॉकरोच मूवमेंट पर अपनी बात रखने के लिए UK के कई संस्थानों से निमंत्रण मिले थे। इनमें ऑक्सफोर्ड, कैम्ब्रिज, लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स (LSE) और एडिनबर्ग जैसे संस्थानों के नाम शामिल हैं। उनका आरोप है कि सरकार ने उन्हें इन कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए विदेश जाने की अनुमति नहीं दी।

अभिजीत दीपके और लीगल हेड ने किया समर्थन

CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके ने सौरव दास का समर्थन करते हुए आरोप लगाया कि सरकार शिक्षित लोगों की आवाज दबाने की कोशिश कर रही है। पार्टी की लीगल हेड रत्ना सिंह ने भी सौरव के समर्थन में बयान दिया।

रत्ना सिंह के मुताबिक, उन्हें और सौरव दास दोनों को ऑक्सफोर्ड यूनियन की ओर से आमंत्रित किया गया था। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले उनका वीजा रिजेक्ट कर दिया गया था। उन्होंने सौरव को एयरपोर्ट पर रोके जाने को शर्मनाक बताया।

ऑक्सफोर्ड यूनियन विश्वविद्यालय का हिस्सा नहीं

ऑक्सफोर्ड यूनियन एक स्वतंत्र रूप से संचालित डिबेटिंग सोसाइटी है। यह ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी का हिस्सा नहीं है। यहां विभिन्न विषयों पर पैनल चर्चा और बहस आयोजित की जाती हैं। फिलहाल सौरव दास ने एयरपोर्ट पर रोके जाने को लेकर सरकार पर आरोप लगाए हैं।

Related Articles

Back to top button