छत्तीसगढ़

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज की पीसी, जानिए धान खरीदी पर क्या कहा

रायपुर। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज का बयान सामने आया है। उन्होंने धान खरीदी पर कहा कि..पूरे छत्तीसगढ़ में धान खरीदी चल रही है. जिसकी शुरूआत 15 नवम्बर से हुई है। इस महीने के अंत तक ऑल ओवर पूरे प्रदेश में भाजपा सरकार धान खरीद नहीं पा रही हैं। ये सरकार किसानों के साथ सिर्फ झूठे वादे करती है। उन्होंने आगे कहा कि सरकार 21 क्विंटल धान खरीदने में असफल है। सिर्फ 70% धान खरीदी हो रही है. कही 9 क्विंटल तो कही 14 क्विंटल ही खरीदी हो पायी है। बैज ने आगे कहा कि..भाजपा सरकार पंचायत भवन में काउंटर खुलवाने की बात कही थी। लेकिन सरकार उसमे भी असफल रही।

पीसीसी चीफ ने आगे कहा कि..बहुत सारे किसानों के खाते में अभी तक पैसा नही पहुंचा है. किसानों को 2300 के हिसाब से भाजपा सरकार पैसा दे रही। साथ ही उन्होंने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकार टोकन नही दे पा रही है। जिससे किसान समय पर अपना धान नही बेच पा रहे हैं। किसी भी सोसायटी में बारदाना उपलब्ध नहीं होने के कारण किसान परेशानी से जूझ रहे हैं। बैज ने आगे कहा कि..कांग्रेस सरकार की नीति को भाजपा सरकार ने बदल दिया है। इधर राइस मिलर्स का हड़ताल चल रही है, हालांकि सरकार राइस मिलरों से बात नहीं कर रही है।

Related Articles

Back to top button