बीजापुर
PMGSY में पदस्थ सब इंजीनियर व भृत्य लापता, 24 घंटे बीतने के बाद नहीं मिला सुराग, सड़क निर्माण कार्य देखने गए थे गढ़ गोरना मनकेली, नक्सलियों पर शंक की सुई

दंतेश्वर कुमार@बीजापुर। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) में पदस्थ सब इंजीनियर अजय रोशन लकड़ा व भृत्य लक्ष्मण परतगिरी कल से लापता है। सूत्रों के मुताबिक पता चला है कि नक्सलियों ने दोनों को अगवा किया है। दोनों सड़क निर्माण का कार्य देखने नक्सलियों के गढ़ गोरना मनकेली गए थे। गुरुवार से दोनों गायब है। 24 घंटे बीतने के बाद अब तक कोई सुराग नहीं मिला है। PMGSY के कार्यपालन अभियंता बलराम ठाकुर ने घटना की जानकारी दी। एसपी कमलोचन कश्यप ने कहा मुझे इस घटना की जानकारी नहीं है।