Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
मनोरंजन

Katrina Kaif से पहले इन हसीनाओं पर फिदा हो चुके हैं विक्की कौशल, लिस्ट में है मिसेज कपूर का भी नाम

विक्की कौशल के लिए आज का दिन बेहद खास है। आज विक्की कौशल अपना 34वां जन्मदिन मना रहे हैं। शादी के बाद विक्की कौशल अपनी पत्नी कटरीना कैफ के साथ अपना पहला जन्मदिन मनाने वाले हैं। वैसे आपको जानकर हैरानी होगी कि कटरीना कैफ के साथ शादी करने से पहले विक्की कौशल कई बॉलीवुड हसीनाओं को डेट कर चुके हैं। इस लिस्ट में आलिया भट्ट, सोनम कपूर, हरलीन सेठी और भूमि पेडनेकर जैसी हसीनाओं का नाम शामिल है। हालांकि विक्की कौशल के ये रिश्ते ज्यादा समय तक नहीं टिक पाए। इन सब हसीनाओं से ब्रेकअप होने के बाद विक्की कौशल ने कटरीना कैफ के साथ शादी कर ली। अपनी इस रिपोर्ट में हम आपको बॉलीवुड की उन 9 हसीनाओं के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका नाम विक्की कौशल के साथ जोड़ा जा चुका है।

बनिता संधू

फिल्म सरदार उधम में संग बनिता संधू और विक्की कौशल की जोड़ी नजर आई थी। इस दौरान खबरों का बाजार गर्म था कि बनिता संधू और विक्की कौशल एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि फिल्म रिलीज होने के बाद दोनों को कभी भी साथ में नहीं देखा गया।

तापसी पन्नू

माना जाता है कि फिल्म मनमर्जियां के सेट पर विक्की कौशल और तापसी पन्नू काफी करीब आ गए थे। इस दौरान दोनों सितारों ने एक दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया था। हालांकि विक्की कौशल और तापसी पन्नू ज्यादा समय तक साथ नहीं रह पाए।

श्वेता त्रिपाठी

साल 2015 में आई फिल्म मसान के सेट पर विक्की कौशल और श्वेता त्रिपाठी भी करीब आ गए थे। सेट पर दोनों एक दूसरे को अपना दिल दे बैठे। कुछ समय बाद ही विक्की कौशल और श्वेता त्रिपाठी अलग हो गए।

आलिया भट्ट

रणबीर कपूर को डेट करने से पहले आलिया भट्ट का नाम विक्की कौशल के साथ जोड़ा जा चुका है। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जाता है कि आलिया भट्ट और विक्की कौशल रिलेशनशिप में रह चुके हैं। इन दोनों का रिश्ता भी लंबा नहीं चल पाया।

सोनम कपूर

विक्की कौशल का दिल तो अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर पर भी आ गया था। एक समय ऐसा भी था जब विक्की कौशल का नाम सोनम कपूर के साथ जोड़ा गया था। बाद में पता चला कि विक्की कौशल और सोनम कपूर अलग हो गए हैं।

हरलीन सेठी

विक्की कौशल हरलीन सेठी के साथ रिलेशनशिप में रह चुके हैं। विक्की कौशल और हरलीन सेठी अपने रिश्ते को लेकर काफी गंभीर थे। हालांकि साल 2018 में विक्की कौशल और हरलीन सेठी का बहुत बुरी तरह ब्रेकअप हो गया। इस ब्रेकअप ने हरलीन सेठी को बुरी तरह तोड़कर रख दिया था।

भूमि पेडनेकर

भूत द हॉन्टेड शिप में विक्की कौशल और भूमि पेडनेकर की जोड़ी नजर आई थी। इस फिल्म के सेट पर ही विक्की कौशल और भूमि पेडनेकर ने साथ रहने की कसमें खाई थीं। माना जाता है कि भूमि पेडनेकर तो विक्की कौशल से शादी करना चाहती थीं। हालांकि विक्की कौशल उस समय शादी के लिए तैयार नहीं थे।

मालविका मोहन

मालविका मोहन, विक्की कौशल के बचपन की दोस्त हैं। ऐसे में कई बार विक्की कौशल का नाम मालविका मोहन के साथ जोड़ा जा चुका है। मालविका मोहन और विक्की कौशल की केमिस्ट्री देखकर फैंस को भी शक होता था। डेटिंग के बारे में दोनों सितारों ने कभी कोई बयान नहीं दिया।

कटरीना कैफ

इन सब अदाकाराओं का दिल तोड़ने के बाद विक्की कौशल ने अपनी क्रश कटरीना कैफ को चोरीछिपे डेट करना शुरू किया। अपने रिश्ते को कुछ समय देने के बाद विक्की कौशल और कटरीना कैफ ने शादी कर ली।

Related Articles

Back to top button