ChhattisgarhStateNewsछत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में 2 दिन आंधी-बारिश का अलर्ट, बिजली गिरने से 20 मवेशियों की मौत

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक प्रदेश के कई जिलों में आंधी, बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। विभाग के मुताबिक इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। उत्तर, मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में पिछले 24 घंटे के दौरान गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है।

मौसम के बदले मिजाज के बीच बिजली गिरने की घटनाओं में 20 मवेशियों की मौत हो गई। Bijapur जिले में आकाशीय बिजली गिरने से 10 मवेशियों ने दम तोड़ दिया। वहीं जीपीएम जिले के पर्यटन स्थल राजमेरगढ़ क्षेत्र में भी बिजली गिरने से 10 मवेशियों की मौत हो गई। घटनाओं के बाद ग्रामीण इलाकों में दहशत का माहौल है।

मौसम विभाग का कहना है कि अगले चार दिनों में प्रदेश के अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है। इसके बाद तापमान में ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं है। फिलहाल प्रदेश में सबसे अधिक तापमान Bilaspur में 39.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान रायपुर में 21.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

प्रदेश के कई हिस्सों में तेज हवा के साथ बारिश हुई। कोरबा जिले के कटघोरा, पाली और करतला क्षेत्र में भी बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले मैदान, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की अपील की है। किसा

Related Articles

Back to top button