Chhattisgarh

ओडिशा के मुख्यमंत्री माझी से मिले छत्तीसगढ़ के CM साय, महानदी जल विवाद पर चर्चा

भुवनेश्वर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी से भुवनेश्वर स्थित लोक सेवा भवन में मुलाकात की। इस शिष्टाचार भेंट में मुख्य रूप से महानदी जल विवाद पर चर्चा हुई। दोनों राज्यों से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी बातचीत की गई।

ओडिशा मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार, ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने बैठक में महानदी जल विवाद का सौहार्दपूर्ण समाधान ढूंढने की बात कही। उन्होंने कहा कि ओडिशा और छत्तीसगढ़ दोनों पड़ोसी राज्य हैं और इनकी भाषा व संस्कृति में कई समानताएं हैं। इसलिए इस विवाद को आपसी सहमति से हल किया जाना चाहिए, ताकि दोनों राज्यों के लोगों का भला हो सके। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भी इस बात का समर्थन किया और आपसी सहमति से समाधान खोजने की आवश्यकता पर जोर दिया।

Related Articles

Back to top button