धमतरी

Dhamtari: सफाईकर्मियों के समर्थन में निगम कर्मचारियों की हड़ताल, जानिए प्रदर्शन के पीछे की वजह

संदेश गुप्ता@धमतरी। (Dhamtari) नगर निगम कर तमाम कर्मचारी आज जे हड़ताल पर चले गए हैं। निगम के बाहर बैठकर प्रदर्शन कर रहे हैं। हड़ताल से निगम का सारा काम काज ठप हो चुका है।

(Dhamtari) जाहिर है आम आदमी को दफ्तर में भटकना पड़ रहा है। कर्मचारियों ने पहले ही चेतावनी देकर हड़ताल पर जाने का ऐलान कर दिया था।(Dhamtari)  इन सभी कर्मचारियों की एक ही मांग है कि भाजपाई पार्षद उनसे माफी मांगे।

Ambikapur: शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बनाने की योजना तैयार! मगर इसका है इंतजार..पढ़िए

 दरअसल कुछ दिनों पहले भाजपा ने शहर में सफाई व्यवस्था पर प्रदर्शन किया था। सफाई कर्मचारियों के खिलाफ नारेबाजी की थी। इसके बाद से ही सफाई कर्मियों में गुस्सा है। अब सफाई कर्मियों कर समर्थन में बाकी कर्मचारी भी आंदोलित हो गए है।

 इधर भाजपा ने माफी मांगने से साफ इंकार कर दिया है। निगम प्रशासन दोनों पक्षो से बात कर सुलह की कोशिश में लगा हुआ है। अगर ये विवाद जल्द नही सुलझा तो सारे शहर को इसका खामियाजा भुगतना पड़ सकता है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button