ChhattisgarhStateNewsछत्तीसगढ़

नेचुरोपैथी भवन निर्माण के लिए 2 करोड़ 62 लाख की सौगात

कुनकुरी को मिला स्वास्थ्य सेवाओं का बड़ा उपहार

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर जिले के कुनकुरी नगर को स्वास्थ्य सुविधाओं की दिशा में एक बड़ी सौगात दी है।

उन्होंने नेचुरोपैथी भवन निर्माण के लिए 2 करोड़ 62 लाख रुपए स्वीकृत किए हैं। इसके साथ ही भवन निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। भवन निर्माण पूरा होने के बाद कुनकुरी के लोगों को प्राकृतिक चिकित्सा उपचार की अत्याधुनिक सुविधा अपने ही नगर में मिल सकेगी।

नेचुरोपैथी केंद्र में प्राकृतिक उपचार, योग, आहार चिकित्सा, हर्बल दवाएं और मिट्टी चिकित्सा जैसी पद्धतियों से लोगों को स्वस्थ जीवन प्रदान किया जाएगा। स्थानीय नागरिकों ने कहा कि अब बेहतर इलाज के लिए दूर-दराज शहरों में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। यह सुविधा गांव और शहर—दोनों क्षेत्रों के मरीजों को राहत देगी और बापू के प्राकृतिक स्वास्थ्य दृष्टिकोण को आगे बढ़ाएगी। लोगों ने इस निर्णय के लिए मुख्यमंत्री साय का आभार व्यक्त किया है।

जशपुर स्वास्थ्य सेवाओं में तेजी से आगे

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जशपुर स्वास्थ्य ढांचे में बड़े बदलाव देख रहा है। जिले के लिए 359 करोड़ रुपए की लागत से मेडिकल कॉलेज को मंजूरी मिल चुकी है।

साथ ही 32 करोड़ की लागत से 220 बिस्तर अस्पताल, 8 करोड़ से नर्सिंग कॉलेज भवन, 14 करोड़ से फिजियोथेरेपी कॉलेज, 35 करोड़ से कल्याण आश्रम में अत्याधुनिक चिकित्सालय, और 8 करोड़ से गिनाबहार में मातृत्व एवं शिशु चिकित्सालय निर्माण को स्वीकृति दी गई है।

इन महत्वपूर्ण परियोजनाओं के पूरा होने पर जशपुर जिले को बेहतर चिकित्सा व्यवस्था और गुणवत्ता युक्त स्वास्थ्य सेवाओं का बड़ा लाभ मिलेगा। यह पहल क्षेत्र में स्वस्थ और सशक्त समाज निर्माण की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी।

Related Articles

Back to top button